उत्तरप्रदेश : दहेज की भूख में विवाहिता को जलाकर मार डाला, ससुराल में छह के खिलाफ हुआ मुकदमा

By: Ankur Mon, 02 Aug 2021 10:39:47

उत्तरप्रदेश : दहेज की भूख में विवाहिता को जलाकर मार डाला, ससुराल में छह के खिलाफ हुआ मुकदमा

उत्तरप्रदेश के बिजनौर के नूरपुर क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां दहेज की भूख में एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों में जलाकर मार डाला। मृतक महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बास्टा निवासी कुरैशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी शीबा की शादी सात साल पहले नूरपुर के मोहल्ला हजरतनगर निवासी नदीम के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल वाले उसकी बेटी का दहेज के लिए उत्पीड़न करते आ रहे थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति नदीम, जेठ मुकीम के अलावा सास, ससुर, ननद व नंदोई के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वर्मा का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

बताया गया कि नदीम दो साल पहले शीबा को छोड़कर सऊदी अरब चला गया था। नदीम के जाने के बाद उसका जेठ मुकीम उस पर बुरी नजर रखता था। तीन दिन पहले मुकीम उसकी बेटी के कमरे में घुस आया और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके बाद शीबा ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि ससुराल वालों ने एकसाथ मिलकर उनकी बेटी पर थिनर डालकर जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी शीबा को उपचार के लिए दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़े :

# गुजरात: शादीशुदा पुरुष के साथ मोहब्बत के आरोप में विधवा के साथ ज्‍यादती, सिर मुंडवाया, 6 गिरफ्तार

# MP: रिश्ता हुआ शर्मसार, 15 साल के लड़के ने 9 साल की बहन के साथ किया दुष्कर्म, मुंह खोलने पर जान से मारने की दी धमकी

# पंजाब : नेपाल से जुड़े गांजा तस्कर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 15 किलो माल के साथ तीन गिरफ्तार

# पंजाब : पुलिस ने किया देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश, दबिश देकर चार महिलाओं समेत सात को पकड़ा

# जयपुर : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने भाई के साथ बाइक से कोचिंग जा रही विवाहिता को मारी टक्कर, महिला की मौत

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com